सुविचार की कणियाँ...

🌷Anmol vichar🌷
1. बीते हुये कल के बारे में सोच कर रोये बिना और आने वाले कल के बारे में चिंतन किये बिना वर्तमान में जिया जाये, यही खुश रहने का मूल मंत्र हैं|
2.आने वाला कल भगवान द्वारा दिया गया हमे एक नया मौका होता हैं|
3. अपनी असफलता का कारण जब तक दूसरों को बताते रहोगे, तब तक आप कभी सफलता प्राप्त नहीं कर सकते, अपनी असफलता की जिम्मेदारी लेना खुद सीखे|

4. अपनी असफलता से हमेशा कुछ सीखे, और कोशिश करे कि दोवारा उस असफलता के कारण को ना दोहराये|
5. जिन रास्तो पर भीड़ अधिक होती हैं, जरूरी नहीं वो रास्ते सही हो| रास्ते सही होने चाहिये, चाहे अकेले ही चलना पड़े|
6. भीड़ आपको हौसला जरूर देती हैं, लेकिन जिस पहचान के आप हकदार हैं, आपसे आपकी वो पहचान छीन लेती हैं|
7. जीवन बहुत आसान और खुशियों से भरा हैं, लेकिन हम अपनी सोच के कारण इस कठिन बना देते हैं|
8. हमारे लिये कोई भी कार्य करना असंभव नहीं हैं| हम वो सब कर सकते हैं, जो हम सोचते हैं, और हम वो सब सोच सकते हैं, जो आजतक हमने कभी सोचा नहीं|
9. जिसके मन में सफलता पाने की आग लगी हो, वो व्यक्ति कभी किसी चीज की शिकायत नहीं करता|

10. जीवन में वही लोग दुनिया को बदलते हैं, जिन्होने पहले खुद को बदला हो|

11. हर इंसान की सोच और जीने का तरीका अलग होता हैं, हम किसी को अपनी सोच के अनुसार जीने के लिये मजबूर नहीं कर सकते|

12. हमारा जीवन हमारे सपनो से भरा सुन्दर घर हैं, ये हम पर निर्भर करता हैं, कि हम इस घर को कैसे रंग में रंगते हैं|

13. चीज को हम दिल से चाहते हैं, उसे पाने के लिये हम पूरी कायनात एक कर देते है|

14. आपके जीवन में संघर्ष जितना कठिन और अधिक होगा, आपकी सफलता की गूंज उतनी ही दूर तक सुनाई देगी|
15. अगर कोई काम करना हो तो ये मत सोचो दुनिया क्या कहेगी, क्योंकि सब यही सोच के कुछ नहीं करते कि दुनिया क्या कहेगी| क्योंकि दुनियाकुछ और नहीं आप जैसे लोगो से ही बनी हैं|

16. जीवन बहुत छोटा हैं, इसीलिये इसेकिसी और की शर्तों पर जीकर बर्बाद ना करे|

17. अपनी गलतियों को स्वीकार करे, क्योंकि जब तक आप अपनी गलतियों को स्वीकार नहीं करेंगे, तब तक आप उनसेकुछ सीखेंगे नहीं|

18. छोटे छोटे बदलाब ही बड़े बदलाब कोजन्म देते हैं, सबकुछ, कुछ नहीं से शुरू होता हैं|

19. जो हमारे पास हैं, उन चीजों के मायने हमारे जीवन में सबसे अधिक होने चाहिये, लेकिन अक्सर हमारे जीवन में उन चीजों के मायने अधिक होते हैं, जो हमारे पास नहीं बल्कि दूसरों के पास होती हैं| यही दुख का सबसे बड़ा कारण हैं|

20. जो चीजे हमारे नियंत्रण में नहीं उनके बारे में कभी सोचना नहीं चाहिये, अगर हम ऐसा करते हैं, तो यह अपने समय की बर्बादी करना हैं|

21. अपने बचपन में खूब हसो, खुद घूमो,खुद मस्ती करो| अगर आप ऐसा नहीं करोगे तो बुढ़ापे में आपको मुस्कुराने की कोई वजह नजर नहीं आयेगी|

22. बंद आको से देखे जाने वाले सपने, केवल सपने रहते हैं, लेकिन जो सपने खुली आँखो से आते हैं, और हमको सोने नहीं देते वही हक़ीक़त बनते हैं|

23. अगर लोग आपके लक्ष्य पर हसने लगे, तो समझ लेना आपका लक्ष्य बहुत बड़ा हैं|

24. जीवन हमारी सोच से भी अधिक तीव्रता से आगे निकल रही हैं| इसीलिये किसी का इंतजार किये बिना आगे बढ़ो|

25. अपनी असफलता को कारण कभी भी कम समय को नहीं बताना चाहिये, क्योंकि भगवान ने सभी के लिये एक दिन में 24 घंटे दिये हैं|

26.अच्छे कार्यो को करने के लिये कभी भी किसी का इंतजार ना करे, क्योंकि सूरज तब भी उगता हैं, जब आधी दुनिया सोती हैं|

27. अपने आपको कभी भी दूसरे पर निर्भर मत करो| क्योंकि बुरे समय परअपने और अंधेरे में परछाई भी आपका साथ छोड़ देगी|

28. जिस प्रकार अच्छा समय अच्छा होता हैं, उसी तरह बुरा समय भी अच्छा होता हैं| क्योंकि अच्छा समय खुशी देता हैं, और बुरा समय सीख|

29. धैर्य और विस्वास के अंदर वो शक्ति होती हैं, जिसके कारण आप पानीको भी अपने हाथ में रोक सकते हैं|

30. आपको खुश देखना आपके दुश्मनो के लिये सबसे बड़ी सजा हैं| इसीलिये अपने दुश्मनो का कभी बुरा मत सोचो बुरा मत करो केवल खुश रहो|

31. सफलता पाने के लिये आपको दूर तक जाना होगा| क्योंकि सफलता के रास्ते मंजिल के करीब हो|

32. किसी भी काम को करने के लिए सही समय का इंतजार ना करो| क्योंकि सही समय कभी नहीं आता, और समय कभी गलत होता हैं|

33. लंम्बा जीवन जीवन नहीं होता, जीवन वो होता हैं, जो खुशी से जिया जाये, चाहे वो कम ही क्यों ना हो|

34. अपने सपनो को कभी टूटने मत तो, क्योंकि जिसके जीवन में सपने नहीं उसका जीवन मृत व्यक्ति के समान हैं

|35. जो इंसान आपकी खुशी के लिये हार मान ले उस इंसान को आप कभी हरा नहीं सकते|

36. जीवन केवल खुद के लिये जीने का नाम नहीं, जीवन अपने साथ साथ दूसरोंके लिये कुछ करने का नाम भी हैं|

37. जीवन में खुश रहने के लिये पैसो से अधिक अपनी सोच को बदलने की जरूरतहैं, क्योंकि पैसो की भूख हमेशा बढ़ती जाती हैं|

38. गुजरे हुये वक़्त पर मातम बनाने की वजाय आज को अच्छा बनाने की कोशिशकरे, क्योंकि आपका आज ही आपका गुजराहुआ कल बनने वाला हैं|

39. अपने आप पर कभी भी घमंड नहीं करना चाहिये, क्योंकि आप जो आज हो जरूरी नहीं, कल भी वही हो|

40. आपकी सोच आपकी सफलता और असफलता का निर्धाण करती हैं| अगर आप मानते हो कि आप सफल हो तो आप सफल हो, अगर आपमानते हो कि आप असफल हो तो आप असफल हो, दोनों ही रूप में आप सही हो|

41. सपने देखना जरूरी हैं, क्योंकि जो लोग सपने देखते हैं वही उन्हें पूरा करने की कोशिश करते हैं|

42. जो लोग इंतजार करते हैं, उनको केवल उतना मिलता हैं, जितना कोशिश करने वाले लोग छोड़ देते हैं|

43. डर कुछ नहीं होता, यह केवल आपके दिमाग की बोई हुई उपज हैं|
https://newlythingsandthinking.blogspot.com/Krishnasinghanianewlythingsandthinking.blogspot.com 

Comments